बोकारो, मार्च 10 -- बोकारो, प्रतिनिधि। मंगलवार को मंडल कारा चास में उपायुक्त अजय नाथ झा व पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह की देखरेख में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। यह अभियान घंटे भर तक चला, जिसमें दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व जवानों की छह अलग-अलग टीमों ने जेल परिसर के विभिन्न वार्डों में सघन जांच की की। छापेमारी के दौरान कैदियों के वार्ड, बैरक व अन्य स्थानों की बारीकी से तलाशी ली गई। हालांकि, जांच के दौरान किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। प्रशासन ने इस तरह की कार्रवाई को जेल की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा किसी भी अवांछित गतिविधि पर रोक लगाने के उद्देश्य से नियमित रूप से किए जाने की बात कही। छापेमारी अभियान में अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी, डीएसपी सिटी आलोक कुमार, चास एसडीओ प्रांजल ढांडा, डीएसपी मुख्यालय अनिमेष ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.