मंडल कारा कोडरमा में छापामारी, आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली
कोडरमा, जून 5 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश बुधवार रात मंडल कारा कोडरमा में सघन छापामारी अभियान चलाया गया। रात 10 बजे शुरू हुए इस अभियान का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) कोडरमा और मुख्यालय डीएसपी अरविंद कुमार ने संयुक्त रूप से किया। छापामारी के दौरान कारा परिसर के विभिन्न वार्डों, बैरकों तथा अन्य स्थानों की गहन तलाशी ली गई। बंदियों के उपयोग में आने वाले सामानों की भी विस्तृत जांच की गई। जांच के दौरान किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री, प्रतिबंधित वस्तु या अवैध उपकरण बरामद नहीं हुआ। साथ ही कारा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था की स्थिति सामान्य पाई गई। जिला प्रशासन ने बताया कि जेलों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और किसी भी अवांछित गतिविधि पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.