मधुबनी, मार्च 7 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। सदर एसडीएम चंदन कुमार झा के नेतृत्व में शनिवार को मंडल कारा में छापा पड़ा। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार एवं भारी संख्या में पहुंची पुलिस कैदी वार्ड के अंदर एवं बाहर सघन तलाशी ली। दोपहर करीब दो बजे एसडीओ डीएसपी भारी संख्या में पुलिसकर्मियों के साथ औचक निरीक्षण में पहुंचे। अचानक भारी संख्या में पुलिस को देख आसपास के लोग हैरान रह गए। अधिकारी मुख्य द्वार से अंदर पहुंचे और तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान जेल से बाहर लोगों की आवाजाही रोक दी गई। औचक निरीक्षण टीम मंडल कारा के कोना-कोना छान मारा। अधिकारी बंदियों के कमरे, किचन व अस्पताल के अलावा शौचालय एवं भवन के अंदर और बाहर साफ सफाई का जायजा लिया। अधिकारियों ने मंडल कारा अधीक्षक ओम प्रकाश शांति भूषण, सहायक उपाधीक्षक राजीव कुमार, चिकित्सक ...