बिहारशरीफ, अप्रैल 25 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दीपनगर थाना क्षेत्र के मंडल कारा के कक्षपाल की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों की मानें तो बच्चों को डांटने को लेकर घर में विवाद हुआ था। कक्षपाल विनय कुमार राम ने बच्चों को डांटा था। इसी बात पर पत्नी आरती देवी से कहासुनी हुई। इसके बाद महिला ने फांसी लगा ली। घर में मौजूद बच्चे ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जमा हुए और उन्हें नीचे उतारकर इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये। महिला का इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.