नवादा, फरवरी 18 -- नवादा। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि नवादा मंडल कारा में बंदियों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने व स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई प्रकार के प्रशिक्षण व कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसके तहत महिला बंदियों को उद्यम से जोड़ने की सकारात्मक पहल आरंभ की गयी है। जिसमें मंडल कारा की महिला बंदियों के लिए सिलाई व कटाई का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। प्रथम चरण में इसके लिए 25 महिला बंदियों का चयन किया गया है। इन्हें सिलाई व कटाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके लिए उन्हें पांच सिलाई मशीनें कारा प्रशासन द्वारा उपलब्ध करायी गयी हैं। साथ ही कपड़े, कागज, सूई व धागे समेत अन्य जरूरी सामग्रियां भी कारा प्रशासन उपलब्ध करा रहा है। एक महिला प्रशिक्षक इस प्रशिक्षण के लिए उपलब्ध करायी गयी हैं। साथ ही मंडल कारा की महिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.