मधुबनी, अप्रैल 22 -- राम शरण साह मधुबनी। मंडल कारा के दीवार की उंचाई बढ़ेगी। दीवार पर कंटीले तार भी लगेगा। बुधवार को डीएम आनंद शर्मा ने एसपी योगेंद्र कुमार एवं एडीएम मुकेश रंजन के साथ मंडल कारा के निरीक्षण के बाद यह निर्देश जारी किया। डीएम ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए दीवार की उंचाई बढ़ाने एवं उसपर कंटीले तार लगाने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि कारा को केवल बंदीगृह नहीं बल्कि सुधार एवं पुनर्वास का केंद्र भी बनाना है। निरीक्षण के दौरान अधिकारी महिला वार्ड, सामान्य वार्ड, पुस्तकालय, किचन एवं अस्पताल का जायजा लिया। डीएम एसपी ने मंडल कारा अधीक्षक ओम प्रकाश शांति भूषण एवं सहायक उपाधीक्षक राजीव कुमार से सुरक्षा को लेकर जरूरी बिन्दुओं पर चर्चा की। यह भी पढ़ें- मंडल कारा की दीवार की उंचाई बढ़ेगी, कंटीले तार भी ...