मंडल कारा का सचिव ने किया औचक निरीक्षण
सिमडेगा, अप्रैल 2 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव मरियम हेमरोम ने गुरुवार को मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया। अपने निरीक्षण के क्रम में उन्होंने बंदियों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता और व्यवस्था पर फोकस किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने न केवल जेल के बैरकों का जायजा लिया,बल्कि सीधे बंदियों से बातचीत कर भोजन,स्वास्थ्य और अन्य सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के क्रम में सचिव जेल के रसोईघर पहुंचीं, जहां उन्होंने भोजन बनाने की पूरी प्रक्रिया को करीब से देखा। उन्होंने खाद्य सामग्री की गुणवत्ता,उसके भंडारण की व्यवस्था,रसोईघर की साफ-सफाई और भोजन तैयार करने में बरती जा रही सावधानियों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं भोजन चखकर उसकी गुणवत्ता का आकलन किया और व्यवस्था पर संतोष जताया। बंदियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.