मंडल कारा का विधान परिषद की समिति ने किया औचक निरीक्षण, दिए कई निर्देश
मुंगेर, मई 23 -- मुंगेर, निज संवाददाता। मंडल कारा मुंगेर में शुक्रवार को विधान परिषद की कारा सुधार प्रबंधक समिति ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान समिति ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं की गहन जांच की। समिति के अध्यक्ष एमएलसी राजीव कुमार उर्फ गप्पू और सदस्य सौरभ कुमार ने जेल परिसर का भ्रमण कर वार्डों, अस्पताल और रसोई घर का जायजा लिया। सदस्यों ने बंदियों से सीधे बातचीत कर उन्हें मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता, चिकित्सा सुविधा और दैनिक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। बंदियों ने समिति के सामने अपनी समस्याएं भी रखीं, जिसके बाद समिति ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को उनके त्वरित निष्पादन और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।
सफाई व्यवस्था और मरम्मत पर विशेष जोरः निरीक्षण के दौरान समिति ने जेल परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.