मंडल कारा का विचाराधीन कैदी पीएमसीएच रेफर
छपरा, जून 12 -- छपरा, हमारे संवाददाता l मंडल कारा में बंद एक विचाराधीन कैदी की तबीयत अचानक बिगड़ जाने से जेल प्रशासन और अस्पताल कर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उसे शुक्रवार को छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी हालत और गंभीर हो गई। चिकित्सकों की सलाह पर मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया और जांच के बाद बेहतर उपचार के लिए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, करीब एक माह पूर्व उक्त कैदी को कुत्ते ने काट लिया था। इसके बाद उसके शरीर में इन्फेक्शन फैल गया जिससे उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई। कैदी चोरी के एक मामले में नगर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में मंडल कारा भेजा गया था। फिलहाल उसे पीएमसीएच में विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में इलाज के लिए भेजा गया है। जेल प्रशास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.