लखीसराय, अप्रैल 30 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव विधानंद सागर के नेतृत्व में मंडल कारा लखीसराय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल प्रजापति झा एवं कमलेश कुमार भी उपस्थित रहे।

कारा में सुविधाओं का जायजा निरीक्षण के दौरान कारा में बंद बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं विधिक सहायता की स्थिति का विस्तृत जायजा लिया गया। निरीक्षण टीम ने बंदियों को दी जा रही कानूनी सहायता के बारे में जानकारी ली और उन्हें बताया कि जो कैदी अपने खर्च पर अधिवक्ता रखने में सक्षम नहीं हैं, उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा निःशुल्क लीगल एड उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए इच्छुक बंदी आवेदन कर सकते हैं।

सुविधाओं का निरीक्षण अधिकारियों ने मंडल कारा में स्थित बहुउद्देशीय कक्ष, पाकशाला, अस्पताल एवं...