खगडि़या, अप्रैल 3 -- खगड़िया, नगर संवाददाता मंडल कारा का नियमित रूप से निरीक्षण करें। जिससे व्यवस्था पूरी तरह से दुरुस्त रहे। यह बातें डीएम नवीन कुमार ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में मंडल कारा के सुरक्षा समेत अन्य योजनाओं के समीक्षा के दौरान कही। उन्होंने एसडीओ धनंजय कुमार को निर्देश दिया कि नियमित रूप से निरीक्षण जरूरी है। वहीं बैठक के दौरान कारा में निरुद्ध बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। योग्य वृद्ध, दिव्यांगजन एवं विधवा बंदियों को पेंशन योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने तथा ई-श्रम कार्ड से आच्छादित करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। मंडल कारा परिसर में टीवी इंस्टॉलेशन की प्रगति की भी समीक्षा की। वहीं कारा परिसर में नियमित स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने, साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाए रखने, प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.