मंडल कारा : आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ेंगे 40 बंदी
चाईबासा, सितम्बर 5 -- चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा संचालित प्रोजेक्ट परिवर्तन- हुनर से पहचान के तहत मंडल कारा, चाईबासा में बंदियों के कौशल विकास एवं उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में व्यवसायिक बागवानी प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। उपायुक्त मनीष कुमार ने प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया। मौके पर जेल अधीक्षक सुनील कुमार तथा बैंक ऑफ इंडिया-आरसेटी के प्रशिक्षकगण उपस्थित रहे। यह प्रशिक्षण शिविर 4 सितंबर से 9 सितंबर 2026 तक छह दिनों तक संचालित होगा। प्रशिक्षण के दौरान जेल के 40 बंदियों की टीम को फल एवं सब्जी उत्पादन तथा जैविक खाद निर्माण से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों को रोजगारपरक कौशल से जोड़ते हुए भविष्य में स्वरोजगार एवं सम्मानजनक आजीविका के लिए तैयार करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.