सासाराम, अप्रैल 11 -- सासाराम,एक संवाददाता। मंडल कारागार में शनिवार को जिला मानसिक विभाग द्वारा बंदियों की काउंसिलिंग की गई। बताया जाता है कि जेल अधीक्षक सुजीत कुमार राय की अध्यक्षता व जेल चिकित्सक डॉ. कुमार जन्मेजय के नेतृत्व में शिविर आयोजित किया गया था। सीनियर क्लीनिकल साइकोलोजिस्ट डॉ. विप्लव कुमार सिंह ने बंदियों के मानसिक स्वास्थ्य की जांच की तथा मनोचिकित्सकीय प्रबंधन तकनीक बताये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...