आजमगढ़, सितम्बर 1 -- आजमगढ़, सवाददाता। सामाजिक न्याय आंदोलन के तत्वावधान में बीपी मंडल जयंती पर रविवार को हरिहरपुर में गोष्ठी हुई। मंडल आयोग की संस्तुतियों, उनके क्रियान्वयन, अल्पसंख्यकों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति से संबंधित रिपोर्ट, छात्रों और नौजवानों के लोकतांत्रिक आंदोलनों के दमन पर विस्तार से चर्चा की गई। राष्ट्रीय सामाजिक न्याय आंदोलन के अध्यक्ष रामकुमार यादव ने कहा कि कि सामाजिक न्याय को केवल आरक्षण तक सीमित करके नहीं देखा जा सकता। भारत में जाति और वर्ग की असमानताएं एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं। इसलिए सामाजिक न्याय की लड़ाई को जातिगत भेदभाव के विरोध, आर्थिक शोषण के विरुद्ध संघर्ष एवं शिक्षा, रोजगार और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई से जोड़ना जरूरी है। यह भी पढ़ें- मंडल आयोग की संस्तुतियों और उनके क्रियान्वयन पर हुई चर्चा अध्यक्षता करते हुए प...