दुमका, मार्च 13 -- शिकारीपाड़ा प्रतिनिधि। शिकारीपाड़ा भाजपा युवा कार्यकर्ता को मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रखंड कमेटी ने हर्ष व्यक्त की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देशानुसार दुमका जिला अध्यक्ष रुपेश कुमार द्वारा शिकारीपाड़ा मंडल अध्यक्ष के रूप में हेमंत साहा के चयन की घोषणा की गई। हेमंत साहा शिकारीपाड़ा युवा कार्यकर्ता के रूप में कई वर्षों से सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं मंडल अध्यक्ष बने बनने पर प्रखंड कमेटी के साथ स्थानीय लोगों ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि इससे संगठन को और भी अधिक मजबूती मिलेगी। मौके पर शिकारपुरा मंडल अध्यक्ष के रूप में चुने गए हेमंत साहा ने बताया प्रदेश एवं केंद्र कमेटी द्वारा जिस विश्वास के साथ मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है उसे बेहतर तरीके से पूरा करेंगे क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...