मुंगेर, फरवरी 14 -- धरहरा, एक संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के धरहरा उत्तरी मंडल अध्यक्ष प्रीतम कुमार साह का उनके आवास पर धरहरा महरना, मानगढ़ और जगदीशपुर के ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। हाल ही में उन्हें उत्कृष्ट संगठनात्मक कार्य के लिए पटना में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा सम्मानित किया गया था। कार्यक्रम में पैक्स अध्यक्ष मुकेश कुमार उर्फ उदय यादव, मनोरंजन यादव, बाल्मीकि यादव, संजय यादव आदि मौजूद थे। ग्रामीणों ने कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन मजबूत हुआ है। मंडल अध्यक्ष ने सम्मान को कार्यकर्ताओं का सम्मान बताते हुए समाज सेवा के प्रति समर्पण दोहराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.