रामपुर, मार्च 25 -- अखिल भारतीय सर्व वैश्य एकता महासभा (महिला) की मंडल अध्यक्ष प्रतिभा अग्रवाल ने रामपुर समेत मुरादाबाद, संभल, अमरोहा और बिजनौर की कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। प्रतिभा अग्रवाल ने बताया कि संगठन में कार्यकारिणी तीन साल में बदलने का प्रावधान है। इसी के तहत सभी जिलों के कार्यकारिणी को भंग किया जा रहा है। जल्द ही नई महिला जिलाध्यक्ष एवं जिला महामंत्री की घोषणा की जायेगी। ताकि संगठन में और मेहनत करने वाले सदस्यों को भी मौका दिया जा सके और,सभी का सम्मान बढ सके उन्होंने बताया की मार्च माह में ही इस कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया जाएगा जिसमें नए जिला अध्यक्ष बनाए जाएंगे ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...