मंडल अध्यक्ष ने लगाया बदसलूकी का आरोप
कुशीनगर, जून 2 -- कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान भाजपा पिछड़ा मोर्चा के बगही मंडल अध्यक्ष चंदन कुमार के साथ कथित बदसलूकी और 6 हजार रुपये का चालान करने का मामला तूल पकड़ रहा है। चंदन कुमार ने आरोप लगाया कि परिचय देने के बावजूद दो दरोगा ने अभद्र व्यवहार किया और गुस्से में चालान काट दिया। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा पदाधिकारी सक्रिय हो गए और संबंधित पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय ने शिकायत को गंभीर बताते हुए दोषी मिलने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं संबंधित दरोगा ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि केवल नियमानुसार कार्रवाई की गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक चंद्रभूषण प्रजापति ने बताया कि बदसलूकी के आरोपों की जांच कराई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.