घाटशिला, मई 12 -- धालभूमगढ़। भाजपा के धालभूमगढ़ मंडल अध्यक्ष काकुली सिंह ने जिला उपाध्यक्ष गीता मुर्मू के आवास पर जाकर नई जिम्मेदारी के लिए पुष्प गुच्छ देकर शुभकामनाएं दी। मौके पर मंडल अध्यक्ष को जिला उपाध्यक्ष ने विश्वास दिलाया कि दोनों मिलकर जिला एवं मंडल में भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता का सम्मान बढ़ाने का ईमानदारी पूर्वक प्रयास करेंगे। भाजपा को शिखर पर ले जाएंगे। मौके पर संजय सिंह, जयप्रकाश सिंह, विमल कालिंदी, आकाश साहू, मनोज बिषई, रवीना वाल्मीकि, मुन्ना कर, प्रमिला खंडेलवाल उपस्थित थीं। सभी ने जिला उपाध्यक्ष को नई जिम्मेदारी और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...