मेरठ, अगस्त 4 -- सोमवार को विधायक अमित अग्रवाल ने मेरठ कैंट विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्षों के साथ राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। विधायक अमित अग्रवाल ने मुख्यमंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया। बैठक में विधानसभा क्षेत्र के चल रहे विकास कार्यों, संगठनात्मक गतिविधियों और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। सीएम योगी ने सभी मंडल अध्यक्षों से परिचय प्राप्त किया। पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने, जनसेवा के कार्यों को तत्परता के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया। विधायक अमित अग्रवाल ने मुख्यमंत्री का मार्गदर्शन मिलने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में विकास और सुशासन का नया दौर चल रहा है। उनके मार्गदर्शन से मेरठ कैंट विधानसभा क्षेत्र के...