मंडल अधिकार प्राप्ति दिवस पर आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा
आरा, अगस्त 7 -- आरा, निज प्रतिनिधि। मंडल अधिकार प्राप्ति दिवस के अवसर पर बोल 85 अधिकार मंच की ओर से आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने आरक्षण व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर चर्चा की। अध्यक्षता रविनाथ राम ने की, जबकि संचालन सत्यनारायण मुखिया ने किया। वक्ताओं ने कहा कि अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग को संवैधानिक आरक्षण मिलने के बावजूद उनकी भागीदारी अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंच सकी। भर्ती प्रक्रियाओं, रिक्त आरक्षित पदों, ईडब्ल्यूएस आरक्षण, लैटरल एंट्री, कॉलेजियम व्यवस्था और विश्वविद्यालयों में नियुक्तियों से जुड़े विभिन्न मुद्दे भी उठाए गए। मंच ने आरोप लगाया कि आरक्षण के क्रियान्वयन में अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच के लिए आयोग गठित कर जिम्मेदार लोगों की पहचान और कार्रवाई की जानी चाहिए। यह भी पढ़ें- म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.