मंडली ने समाज में भाईचारा की कायम की मिसाल:विधायक
रांची, मई 3 -- रनिया, प्रतिनिधि। रनिया प्रखंड के तांबा पेरिस अंतर्गत हालोम सीएनआई मंडली का 21वां स्थापना दिवस रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि मंडली ने समाज में भाईचारा, एकता और सेवा की मिसाल कायम की है। मसीही समुदाय के लोगों ने विधायक का पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह केवल स्थापना दिवस नहीं, बल्कि समाज के प्रति समर्पण और सेवा का प्रतीक है। ऐसे कार्यक्रम समाज को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। मौके पर मंडली के पादरी संतोष जी, जिप सदस्य बिरेन कंडुलना, पेरिस काउंसिल के सदस्य, प्रचारक और बड़ी संख्या में मसीही समुदाय के महिला-पुरुष उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- सेवा, त्याग और समर्पण का जीवन है पुरोहिताई जीवन : बिशप यह भी पढ़ें- रनिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.