मंडलीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में बालिका वर्ग प्रथम
हरदोई, अगस्त 8 -- पिहानी। लखीमपुर के खेल स्टेडियम में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अंतर्गत आयोजित मंडलीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों की विद्यालयी टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय इटारा, पिहानी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान पाया। कोच सत्येंद्र यादव ने बताया कि टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर बालिका टीम ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। दूसरी ओर वहीं बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय इटारा के पांच खिलाड़ियो कैशेंद्र, शिवा, निर्मित, मंजेश और शान्ति कुमार का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.