बागपत, फरवरी 11 -- बड़ौत। नगर की रामबाग कॉलोनी में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुरई गुट की बैठक प्रदीप शर्मा की अध्यक्षता व संजीव तोमर के संचालन में आयोजित हुई। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. उमेश चंद्र त्यागी ने बताया कि 14 फरवरी को मेरठ के रामसहाय इंटर कॉलेज में मंडलीय सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें शिक्षकों की समस्याओं एवं आगामी चुनाव पर मंथन किया जाएगा। प्रांतीय मंत्री सुशील चौधरी, रामवीर राठी, ललित जैन, चमन लाल, नवीन वर्मा, गौरव डबास, राजकुमार तोमर, धर्मेंद्र खोखर आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.