अयोध्या, अप्रैल 18 -- अयोध्या। शासन के महत्वपूर्ण प्राथमिकता कार्यक्रमों की माह मार्च 2026 की प्रगति रिपोर्ट पर मण्डलायुक्त राजेश कुमार की अध्यक्षता में मंडलीय समीक्षा बैठक का आयोजन लोक सभागार कलेक्ट्रेट बाराबंकी में 27 अप्रैल को दोपहर एक बजे से निर्धारित था। अपरिहार्य कारणों से उक्त बैठक की तिथि एवं स्थान परिवर्तित करते हुये अब यह समीक्षा बैठक 21 अप्रैल 2026 को दोपहर 1 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार अम्बेडकर नगर में आयोजित होगी। राजस्व कार्यक्रमों की समीक्षा एक बजे से 2 बजे तक , विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की समीक्षा तीन बजे से 5 बजे तक व कानून व्यवस्था की समीक्षा 05 बजे से 06 बजे तक की जाएगी।यह जानकारी राजेश कुमार झा संयुक्त विकास आयुक्त, अयोध्या मण्डल ने दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.