बलिया, अगस्त 4 -- बलिया, संवाददाता। सत्र 2026-27 के मंडलीय विद्यालयीय खेलों में जनपद ने दमदार आगाज किया। आजमगढ़ में आयोजित मंडलीय विद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता में जनपद से पहुंचे 18 में से 15 खिलाड़ियों का चयन अलीगढ़ में आयोजित प्रदेशीय विद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता के लिए हुआ। रविवार को आजमगढ़ के प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में मेजबान आजमगढ़ के अलावा मऊ और बलिया के शतरंज खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उद्घाटन विद्यालय के प्रबंधक रमाकांत वर्मा ने किया। जनपद से अंडर 19 बालक वर्ग में अभिषेक चौहान, गौतम मौर्य, रवि कुमार, मोहम्मद आतिफ व अंश प्रजापति, अंडर 19 बालिका वर्ग में श्वेता मौर्य, अंडर 17 बालक वर्ग में सुंदरम, अंश कुमार, सत्यम गुप्त व सत्यम खरवार, अंडर-17 बालिका वर्ग में नेहा, अनन्या सिंह, रूपा यादव व अनुष्का कु...