मंडलीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता के लिए 10 खिलाड़ियों का चयन
चंदौली, अगस्त 30 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। माध्यमिक विद्यालयों की जिला और मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं चल रहीं है। शनिवार को बीपी हायर सेकेंडरी स्कूल दुलहीपुर जनपदीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से करीब 35 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान अपना दमखम दिखाते हुए दस खिलाड़ियों ने मंडलीय प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह बनाई। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में जोरदार प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए। अंडर-19 के 60 किग्रा भार वर्ग में अंश यादव, 65 किग्रा में रौनक पटेल, 71 किग्रा में आदित्य यादव तथा 88 किग्रा में आयुष यादव ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं अंडर-17 के 65 किग्रा भार वर्ग में कुलदीप यादव और 56 किग्रा में आशीष ने बेहतर प्रदर्शन किया।
बालिका वर्ग के प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.