सहारनपुर, सितम्बर 30 -- सहारनपुर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार पं. दीनदयाल सीनियर पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता तथा प्रदेशीय समन्वय सीनियर महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए मंगलवार को मंडलीय चयन ट्रायल्स आयोजित किए गए। सहायक प्रशिक्षक प्रवीन कुमार के निर्देशन में हुए ट्रायल्स में पुरुष खिलाड़ियों में शिवम कुमार, आदित्य राण, अरिहन्त कर्णवाल, विनित चौधरी और सैफ अली खान का चयन हुआ। वहीं महिला खिलाड़ियों में अंशिका त्यागी, वंशिका, जिया, शिवांकी, आस्था यादव, ललिता शर्मा, हर्तिका राणा, डिम्पल और मानसी का चयन किया गया। आरएसओ राहुल चोपड़ा ने बताया कि पुरुष प्रतियोगिता 12 से 15 अक्टूबर तक मेरठ तथा महिला प्रतियोगिता छह से नौ अक्टूबर तक झांसी में आयोजित होगी। यह भी पढ़ें- चार महिला बॉक्सर मंडल स्तरीय प्रतियोगिता को चयनित

हिंदी हिन्...