मंडलीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में बहराइच ओवरआल चैंपियन
बहराइच, अगस्त 6 -- बहराइच, संवाददाता। माध्यमिक विद्यालय की मंडलीय बैडमिंटन प्रतियोगिता स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज गोंडा में आयोजित हुई। जिसमें अंडर 14, अंडर 17 व अंडर 19 बालक/ बालिका वर्ग में बहराइच की टीम सहित देवीपाटन मंडल के कई जिलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। सभी आयु वर्गों में जीत हासिल करते हुए बहराइच ओवरऑल चैंपियन बना है। जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानंद ने विजयी प्रतिभागियों को एक-एक बैडमिंटन रैकेट देकर प्रोत्साहित किया और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी। जिला क्रीड़ा सचिव विवेक रावत ने बताया कि अब बहराइच की टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में देवीपाटन मंडल की ओर से प्रतिभाग करेगी। इस अवसर पर उप क्रीड़ा सचिव सुनील कुमार, जिला क्रीड़ा समिति के सदस्य नवीन मिश्र, जनरल टीम मैनेजर वंदना रंजन, टीम कोच चंद्रराज, रिखम चौधरी, न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.