सहारनपुर, अप्रैल 26 -- सहारनपुर, संवाददाता। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ मंडल सहारनपुर की आवश्यक बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई और कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।मंडल अध्यक्ष विनोद पंवार के सेवानिवृत्त होने के बाद राष्ट्रीय व प्रांतीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार रिक्त पद पर सहारनपुर की शिखा राणा को नव सृजित पद कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया। बैठक में विनोद पंवार के कार्यकाल की सराहना की गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति निष्ठा से कार्य करने की शपथ ली। इस मौके पर संजीव बालियान, राजन वशिष्ठ, इसम सिंह, जय कुमार और खलील अहमद आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.