प्रयागराज, फरवरी 16 -- मंडलीय फल, शाकभाजी व पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन 20 से 22 फरवरी तक शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में होगा। 20 फरवरी की शाम 4:30 बजे न्यायमूर्ति सौमित्र दयाल सिंह उद्घाटन करेंगे, जबकि 22 फरवरी को शाम चार बजे लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष संजय श्रीनेत की मौजूदगी में समापन व पुरस्कार वितरण होगा। पुष्प प्रदर्शनी को कुल 26 विभागों में बांटा गया है, जिसमें गमलों में लगे मौसमी फूल, शोभाकार हरे-भरे पौधे, कैक्टस व सकुलेन्ट पौधे, कटे गुलाब के फूल, कटे मौसमी फूल, पुष्प विन्यास, शाकभाजी, फल, खाद्य प्रसंस्करण के तहत फलों से बने पदार्थ, प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ, शहद, फोटोग्राफी व पेंटिंग आदि की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। उक्त प्रदर्शनी में बंगला उद्यान प्रतियोगिता होगी। मंडल के सभी जिलों के लोग जो बागवानी में रुचि रखते हैं, वो प्रदर्शनी में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.