देहरादून, जनवरी 19 -- देहरादून। रेलवे मंडलीय प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने सोमवार को रेलवे स्टेशन देहरादून का निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। रेलवे स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि डीआरएम ने रेलवे स्टेशन की व्यवस्थाओं को लेकर संतोष जताया। इसके बाद वह हरिद्वार रेलवे स्टेशन पहुंची। वहां उन्होंने ट्रैक का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि 2027 अर्धकुंभ के लिए रेलवे प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.