मंडलीय प्रबंधक तकनीकी ने किया रोडवेज वर्कशॉप का निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
रुडकी, जून 8 -- रुड़की, संवाददाता। रोडवेज के मंडलीय प्रबंधक (तकनीकी) जेके शर्मा ने सोमवार को रुरोडवेज बस अड्डे का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण और मरम्मत कार्यों को तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सबसे पहले रोडवेज वर्कशॉप में फोरमैन और अन्य कर्मचारियों से बातचीत कर कार्यशाला में उपकरणों तथा अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कर्मचारियों से किसी प्रकार की कमी या समस्या होने पर तत्काल अवगत कराने को कहा ताकि उसका शीघ्र समाधान कराया जा सके। इसके बाद उन्होंने रोडवेज कार्यालय में कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की। निरीक्षण के समय रजिस्टर में दर्ज सभी कर्मचारी अपने-अपने कार्यस्थलों पर उपस्थित मिले। यह भी पढ़ें- मंडलीय प्रबंधक तकनीकी ने किया रोडवेज वर्कशॉप का निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.