गाजीपुर, फरवरी 25 -- गाजीपुर। वाराणसी में उद्यान विभाग की ओर से आयोजित मंडलीय शाकभाजी, फल और पुष्प प्रदर्शनी में मंडल भर के हजारों किसानों ने अपने फल, फूल, सब्जी और औषधीय उत्पादों का प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शनी में गाजीपुर जनपद के पांच कृषक चयनित कर पुरस्कृत किए गए। अनूप राय को अमरूद में प्रथम और बेल में द्वितीय स्थान मिला। प्रेमचंद कुशवाहा ने मिर्च में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजयानंद राय को जरबेरा में प्रथम, रोहित कुमार को फूलगोभी में द्वितीय और कृष्णानंद कुशवाहा को सब्जी टोकरी में तृतीय स्थान मिला। किसानों की सफलता से जिले में हर्ष का माहौल है। जिला उद्यान अधिकारी ने सभी किसानों को शुभकामनाएं दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.