मंडलीय प्रतियोगिता में शाहजहांपुर के खिलाड़ियों का दबदबा
शाहजहांपुर, अगस्त 12 -- शाहजहांपुर। जनपद के खिलाड़ियों ने मंडलीय विद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-17 और अंडर-19 दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल किया। 10 अगस्त को बरेली के डोरीलाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया।अंडर-17 वर्ग में नैतिक वर्मा, अतुल दीक्षित, अनंत और विराट ने जीत हासिल की। वहीं अंडर-19 वर्ग में ओम अरोड़ा, क्षितिज यादव, वेदांत, अभय और कृष्णा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला खेल कार्यालय, स्टेडियम के प्रशिक्षक, बैडमिंटन एसोसिएशन, जिला ओलंपिक संघ तथा वरिष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक अतुल कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई दी और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.