सहारनपुर, मार्च 8 -- सहारनपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से एक दिवसीय मंडल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने दीप प्रज्वलित कर, खिलाड़ियों को शपथ दिलाकर और गुब्बारे छोड़कर किया। प्रतियोगिता में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली के बेसिक स्कूलों के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान लंबी कूद, चक्का फेंक, गोला फेंक, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, कबड्डी, फुटबॉल, क्रिकेट, जिम्नास्टिक और योग सहित कई खेलों के मुकाबले आयोजित किए गए। रोमांचक मुकाबलों के बीच खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। बालक वर्ग में मुजफ्फरनगर के दौलतपुर खतौली प्राथमिक विद्यालय के खिलाड़ी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.