कौशाम्बी, अप्रैल 25 -- उप शिक्षा निदेशक प्रयागराज मंडल प्रयागराज में नेशनल योगा ओलंपियाड 2026 का आयोजन उप शिक्षा निदेशक प्रयागराज मंडल खेल भवन में हुआ। इसमें जिले के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर अपनी जगह बनाई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज देवखरपुर के छात्र महक व कार्तिकेय ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल किया। इसी के साथ दोनो का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए सुनिश्चित हो गया। मंडल स्तर की प्रतिभागियों में मंडल के चारों जनपद फतेहपुर प्रतापगढ़ प्रयागराज और कौशांबी ने प्रतिभाग किया था। जिले के छात्रों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न केवल जिले का नाम रोशन किया बल्कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान बनाया। यह भी पढ़ें- ताइक्वांडो चैंपियनशिप में छाए खिलाड़ी इससे पहले 23 अप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.