बांदा, फरवरी 4 -- बांदा। संवाददाता आयुक्त अजीत कुमार की अध्यक्षता में नौ मार्च को आयुक्त कार्यालय में मंडलीय पेंशन अदालत आयोजित होगी। इस पेंशन अदालत में मंडल के जनपद बांदा, हमीरपुर, महोबा व चित्रकूट के समस्त राजकीय कार्यालयों एवं बेसिक शिक्षा परिषद् के अंतर्गत प्राइमरी एवं जूनियर हाई स्कूल से सेवानिवृत्त कार्मिकों, अध्यापकों व उनके आश्रितों के लंबित सेवानैवृत्तिक लाभों से ही संबंधित वाद पत्र देना होगा। वाद पत्र-प्रत्यावेदन की एक प्रति संबंधित कार्यालयाध्यक्ष को देना होगा। यह जानकारी संयुक्त निदेशक कोषागार एवं पेंशन ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.