बरेली, जून 28 -- अल्मा मातेर डे बोर्डिंग स्कूल, कुर्माचल नगर के तैराकों ने विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को आयोजित जिला स्तरीय जूनियर तैराकी टीम चयन ट्रायल में स्कूल के पांच छात्रों का चयन जिला टीम के लिए हुआ है। जिला तैराकी संघ द्वारा आयोजित इस ट्रायल में बालक वर्ग के खिलाड़ियों ने बटरफ्लाई, ब्रेस्टस्ट्रोक, बैकस्ट्रोक और फ्रीस्टाइल चारों इवेंट में प्रतिभाग किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच आल्मा मातेर स्कूल के हर्षित जोशी, कार्तिकेय मिश्रा, अभिजीत गंगवार, शौर्य वत्स और अरिजीत साह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला टीम में स्थान पक्का किया। विद्यालय के डायरेक्टर प्रत्यक्ष ढींगरा ने तीनों छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि आल्मा मातेर स्कूल शुरू से ही खेलों को बढ़ावा देता आया है। यह भी पढ़ें- मंडलीय तैराकी ट्रायल में अल...