संभल, जुलाई 31 -- सिपाही लाल स्मारक इंटर कॉलेज, रजपुरा में आयोजित मंडलीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में चंदावली इंटर कॉलेज, चंदावली के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र राजा, सत्यम और रूपेश ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रांतीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य, प्रबंधक, शिक्षकों एवं कोच ने तीनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विश्वास जताया कि खिलाड़ी प्रांतीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। यह भी पढ़ें- सीबीएसई तीरंदाजी प्रतियोगिता में चंदनकियारी के खिलाड़ियों ने जीते पदक यह भी पढ़ें- एमनीव ...