मंडलीय ट्रायल 18 व 19 अगस्त को
कानपुर, अगस्त 4 -- कानपुर। उप्र खेल निदेशालय ने वर्ष 2026-27 की अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज प्रतियोगिताओं के लिए जिला, मंडल और प्रदेश स्तरीय चयन/ट्रायल्स की नई तिथि घोषित कर दी है। इसमें कानपुर में जिला स्तरीय ट्रायल 13 अगस्त और मंडल स्तरीय ट्रायल 18 व 19 अगस्त को ग्रीनपार्क स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। पहले यह ट्रायल क्रमशः 6 अगस्त और 12 व 13 अगस्त को प्रस्तावित थे। प्रदेश स्तरीय ट्रायल 24 व 25 अगस्त को संबंधित खेलों के निर्धारित केंद्रों पर आयोजित किए जाएंगे। इनमें मंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ी ही भाग लेंगे। प्रतियोगिताओं में टेनिस, वॉलीबाल, तैराकी, बास्केटबाल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कबड्डी, शतरंज, भारोत्तोलन व बेस्ट फिजिक, एथलेटिक्स, फुटबाल, कैरम, ब्रिज, कुश्ती, पॉवरलिफ्टिंग, क्रिकेट, हॉकी, खो-खो और योगासन शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Siddh...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.