मंडलीय ट्रायल के लिए दो खिलाड़ी चयनित
शाहजहांपुर, जुलाई 24 -- शाहजहांपुर। जिला खेल कार्यालय एवं जिला फुटबॉल संघ के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए जनपदीय चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता 1 से 8 अगस्त तक जनपद मऊ में आयोजित होगी। चयन ट्रायल में छह खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें से स्वास्तिक कुमार और हिमांशु का चयन मंडलीय ट्रायल के लिए किया गया। दोनों खिलाड़ी 26 जुलाई को डोरी लाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मंडलीय चयन ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। चयन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में जिला फुटबॉल संघ के सचिव दिलीप शर्मा एवं जिला खेल कार्यालय का विशेष सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: मंडलीय फुटबॉल ट्रायल के लिए 10 खिलाड़ी चयनित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.