मंडलीय जूडो में अग्रसेन की छात्राएं चमकीं
वाराणसी, सितम्बर 5 -- वाराणसी। मंडलीय जूडो प्रतियोगिता में अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज की दो छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। परमानंदपुर स्थित विकास इंटर कॉलेज में हुई प्रतियोगिता में विजेता बनकर दोनों छात्राओं ने राज्य स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय जूडो प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया। प्रतियोगिता में अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज विद्यालय की कक्षा नौ की छात्रा प्रगति सोनकर और कक्षा 12 की छात्रा खुशी सोनकर ने अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही गुरुवार को पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मलदहिया में हुई जनपदीय माध्यमिक विद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता में भी विद्यालय की एक छात्रा ने पहला स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Hapur News: गाजियाबाद एथलेटिक्स प्रतियोगिता में श्रीमती ब्रह्मादेवी स्कूल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.