अलीगढ़, मार्च 30 -- अलीगढ़। महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को आवासीय क्रीड़ा छात्रावास में प्रवेश के लिए मंडलीय चयन का आयोजन किया गया। क्रिकेट में निशांत कुमार मौर्य, लोकेश यादव, देव कुशवाहा, आर्यन सिंह, कुश विजय, लव विजय, गर्व प्रताप, कबीर जादौन, तरुण कुमार, शौर्य, शौर्य दीक्षित, नितिन कुमार, मंजेश, प्रशांत कुमार यादव और प्रशांत गौर ने हिस्सा लिया। वहीं कबड्डी में रितिक कुमार, अमन सागर और तनिस बघेल ने दम दिखाया। जूडो में मयंक, नवीन और प्रतीक, जबकि एथलेटिक्स में रोहित यादव और बॉक्सिंग में वीरेश कुमार ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयन के दौरान खिलाड़ियों की शारीरिक दक्षता और खेल कौशल का परीक्षण किया गया। सभी प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मंडल स्तर की परीक्षा सफलतापूर्वक पास की।

हिंदी हिन्दुस्तान क...