मथुरा, फरवरी 19 -- 40वीं मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता में मांट के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कल्याणपुर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर कुल 11 पदक जीतकर नाम रोशन किया है। इसका शुभारंभ फिरोजाबाद के दाऊदयाल स्टेडियम में मंडलायुक्त नागेंद्र प्रताप ने किया था। इसमें मथुरा, आगरा, मैनपुरी व फिरोजाबाद जिले के बेसिक विद्यालयों के कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें कल्याणपुर की अंजना ने कुश्ती व गोला फेंक में स्वर्ण एवं लंबी कूद व रिले में रजत पदक जीते हैं। आरके ने कुश्ती में स्वर्ण, चांदनी ने 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण एवं 50 मीटर दौड़ में कांस्य जीता। रुबी ने 50 मीटर दौड़ में रजत, नीलम ने 200 व 400 मीटर दौड़ में कांस्य एवं आयुषी ने रिले दौड़ में रजत पदक पाया है। प्रदर्शन के आधार पर अंजना, आरके एवं कुमारी चांदनी का चयन प्रादेशिक ...