अलीगढ़, फरवरी 13 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मंडल स्तरीय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन अहिल्याबाई होलकर स्टेडियम रामघाट रोड पर गुरुवार को किया गया। जिसकी मुख्य अतिथि संगीता सिंह मंडालायुक्त अलीगढ़ रही। सर्वप्रथम मुख्य अतिथियो द्वारा मां सरस्वती दीप प्रज्वलन एवं माला पहनाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि क स्वागत मनोज कुमार गिरी मंडलीय शिक्षा निदेशक द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया। खिलाड़ियों को शपथ दिलाकर एवं 100 मीटर बालिका वर्ग दौड़ को हरी झंडी दिखाकर खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। 50 मीटर बालक वर्ग में सचिन कुमार कासगंज प्रथम, इंद्रकांत अलीगढ़ द्वितीय, सूरज तृतीय हाथरस रहे। 100 मीटर बालक वर्ग में अरविंद कासगंज, सचिन कासगंज औ समीम एटा क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। 200 मीटर बालक वर्ग में अरविंद प्रथम, 400 मी...