मंडलीय खरीफ गोष्ठी तीन को, तैयारी शुरू
गोरखपुर, मई 28 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। खरीफ सीजन की तैयारियों और कृषि संबंधी रणनीति तय करने के लिए तीन जून को गोरखपुर में संयुक्त मंडलीय खरीफ गोष्ठी आयोजित की जाएगी। एनेक्सी भवन में होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक को लेकर प्रशासनिक और विभागीय स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बैठक में गोरखपुर के अलावा मंडल के अन्य जिलों देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज के कृषि, पशुपालन समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और प्रगतिशील किसान मौजूद रहेंगे। बैठक में खरीफ फसलों की तैयारी, बीज और उर्वरक की उपलब्धता, सिंचाई व्यवस्था, पशुपालन गतिविधियों और किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठ सकते हैं। विभागीय अधिकारी बैठक के लिए अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित प्रगति रिपोर्ट और आवश्यक आंकड़े तैयार करने में जुटे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.