लखीमपुरखीरी, मार्च 31 -- लखीमपुर, संवाददाता। टी 20 वर्ल्ड कप और मौजूदा समय में चल रहे आईपीएल से प्रेरित हो जिले के बच्चे क्रिकेट की चाह बढ़ गयी है। इसका ही असर है जिले दो बच्चे अंडर 15 मंडलीय टीम में चयनित हुए हैं। जिले से 15 सदस्यीय क्रिकेट टीम में अराध्या और अभिप्राय का चयन हुआ है। इन दोनों की उम्र और स्वास्थ्य का प्रमाणपत्र सीएमओ आफिस से बनाकर भेजा जाना है। इसके लिए केडी सिंह बाबू स्टेडियम से पत्र भेज कर प्रमाणपत्र आनलाइन और हार्ड कापी में भेजने को दो अप्रेल का समय दिया गया है। चुनी गयी टीम सबसे अधिक लखनऊ के नौ, रायबरेली के दो, लखीमपुर के दो और सीतापुर, उन्नाव का एक एक बच्चा चयनित हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...