गोरखपुर, मार्च 19 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। मंडलीय रोटरी क्लब के सफल संचालन के लिए सत्र 2028-29 के मंडली कार्यालय का उद्घाटन महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में गुरुवार को किया गया। क्लब का उद्घाटन रोटरी क्लब के पूर्व मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि दो वर्ष पूर्व कार्यालय का उद्घाटन होना अपने आप में संस्था के हित में एक अच्छा कदम है। मनोनीत मंडल अध्यक्ष मंकेश्वरनाथ पाण्डेय ने कहा कि सत्र 2028-29 में जो हमें दायित्व दिया गया है वह पूरी निष्ठा करने का प्रयास करेंगे। रोटरी क्लब गोरखपुर के पूर्व अध्यक्ष एवं भगवती कन्या महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ शिव शरण दास ने अपने विद्यालय के परिसर में भूमि की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। मौके पर रोटरी क्लब गोरखपुर के अध्यक्ष सतीश राय, गंगा दयाल श्रीवास्तव, हरिनंदन श्रीवास्तव, आनंद गणेनिवाल, डॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.