बांदा, जून 2 -- बांदा। मंडल कारागार में रिहाई के समय अचानक बंदी के कोमा में जाने के मामला अब जोर पकड़ रहा है। परिजनों की शिकायत पर जिला जज ने न्यायिक अधिकारियों की तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी। टीम ने मंगलवार को दोपहर में जेल में करीब साढ़े तीन घंटे तक सघन जांच की। जेल अधीक्षक सहित 15 लोगों के बयान दर्ज किए और जरूरी दस्तावेज भी अपने कब्जे में लिए। उधर, मेडिकल कॉलेज में बंदी की हालत में सुधार न होने पर परिजनों ने उसे लखनऊ के लिए रेफर करा लिया और वहां एक अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि बंदी नितिश पाल जीवन-मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। बबेरू कोतवाली के मुरवल गांव निवासी 25 वर्षीय नितीश पाल पुत्र शिवभवन मंडल कारागार में नौ से विचाराधीन बंदी की सुबह हालत बिगड़ गई थी। वर्ष 2023 में नगर कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी छात्रा के साथ दुष्कर...